फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   guard dead in sub-station

हातिमसराय सब स्टेशन पर चौकीदार की मौत, हत्या का अंदेशा

Wed, 19 Sep 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Wed, 19 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
guard dead in sub-station
चौकीदार का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

संभल। हातिमसराय स्थित विद्युत सब स्टेशन के संविदा चौकीदार की मंगलवार को सुबह सब स्टेशन के हॉल में अपने तख्त पर मृत अवस्था में मिले। उनका पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों को हत्या का अंदेशा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधीसराय निवासी टीकाराम (55) उर्फ भगत जी संभल के हातिमसराय विद्युत सब स्टेशन पर संविदा पर चौकीदार थे। वह सोमवार को शाम साढ़े सात बजे ड्यूटी पर आ गए। रात में साढ़े नौ बजे उन्होंने खिचड़ी खाई। इसके बाद यार्ड में टहले और फिर एसएसओ राकेश कुमार के तख्त के बगल में पड़े दूसरे तख्त पर सो गए। सोने से पहले उन्होंने राकेश के लिए पानी की बोतलें भरीं। राकेश ने सुबह साढ़े पांच बजे जब ट्रिपिंग होने पर चौकीदार  टीकाराम को आवाज दी तो वह कुछ नहीं बोले। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो वह करवट लिए पड़े थे। एक कोहनी और सिर पर हल्की सी चोट थी। जीभ दांतों के बीच भिंची थी। राकेश ने तत्काल परिजनों को खबर दी। मोहल्ले वाले भी एकत्र होने लगे क्योंकि टीकाराम मोहल्ले में भगत जी के नाम से प्रसिद्ध थे और उन्हें हर कोई अच्छे व्यवहार की वजह से जानता था। जानकारी पर वहां पहुंचे परिजनों ने पुलिस को फोन किया। नखासा के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।  उन्होंने परिजनों  और एसएसओ राकेश कुमार से घटनाक्रम की जानकारी ली। टीकाराम के बड़े बेटे सोनू का कहाना था कि उन्हें हत्या का अंदेशा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ऐसी कोई जाहिरा चोट नहीं है जिससे मौत  हो सके। फिर भी हकीकत की तहकीकात के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। टीकाराम के चार बेटे और दो बेटियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed