फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ganga mela

जिले के पहले कार्तिक गंगा मेले का आगाज

Wed, 25 Nov 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 25 Nov 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
ganga mela
उत्तर प्रदेश शासन की अनुमति से जिला पंचायत संभल की देखरेख में संभल जिले की गुन्नौर तहसील को आच्छादित करती गंगा के तट सिसौना डांडा पर मंगलवार को पहले कार्तिक गंगा मेले का शुभारंभ बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने विधिविधान से किया। इसके साथ ही सिसौना डांडा इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो गया।
विज्ञापन



सांसद ने  ऐलान किया कि हर संभव प्रयास किया जाएगा कि इस मेले की भव्यता और पहचान किसी भी स्थिति में कंकोड़ा, गढ़मुक्तेश्वर/तिगरी से कम न रहे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद, राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव, राज्य सभा सदस्य जावेद अली खान सहित कई दिग्गज सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन



नया जिला सृजित होने के बाद जिला पंचायत संभल का भी गठन हो गया। तिगरी, कंकोड़ा, गढ़मुक्तेश्वर की भांति जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव के आवेदन पर शासन ने सिसौना डांडा गांव में गंगा मेले को अनुमति दी। जिसका उद्घाटन करते सांसद धर्मेंद्र यादव हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां अध्यक्ष प्रीति यादव, एएमए महावीर सिंह यादव, कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद, राज्य सभा सदस्य जावेद अली खान, विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव, राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू, पूर्व राज्यमंत्री अजीत कुमार सिंह राजू, सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां, अखिलेश यादव आदि ने उनका स्वागत किया।


सांसद धर्मेंद्र यादव ने पहले से मेले के मुख्य मार्ग का फीता काटा। फिर सीधे गंगाघाट पर पहुंचे, जहां विधिविधान से गंगापूजन किया। सभा में सांसद धर्मेंद्र यादव ने गंगा मेले की बेहतर व्यवस्था के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष व एएमए को बधाई देते हुए कहाकि अध्यक्ष प्रीति यादव के कार्यकाल का यह मेला सबसे बेहतर व यादगार कार्य है।


वह हर संभव मदद करेंगे, आने वाले सालों में यह प्रयास होना चाहिए कि कंकोड़ा, गढ़ गंगा मेले से किसी भी स्थिति में यह मेला कम नहीं होना चाहिए। प्रदेश सरकार की कई योजनाओं पर रोशनी डालते हुए कहाकि गुन्नौर के लोगों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। संभल हमारे लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है।



इस मौके पर मुजफ्फर अली कक्के, इमरान खान, आरिफ खां, गालिब खान, ब्रजेश शर्मा, बंटी शर्मा, दरियाब सिंह यादव, मोरध्वज यादव आदि रहे। अध्यक्षता ऋषिपाल सिंह यादव (दद्दा) व संचालन कवि सौरभकांत शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed