फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   firing between two community, five injoured

नरौली में दो समुदायों के बीच पथराव-फायरिंग, पांच घायल

Mon, 11 Dec 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 11 Dec 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
firing between two community, five injoured
नरौली कस्बे में दो पक्षों में पथराव फाय रिंग के दौरान सड़क पर पड़े पत्थर - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली कस्बे में शनिवार रात ताश की बाजी जीतने को लेकर दो समुदायों के बीच शनिवार को हुई मारपीट ने रविवार सुबह को बड़ा रूप ले लिया। रविवार की सुबह दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के बाद पथराव-फायरिंग हो गई। जिसमें पांच लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों ओर से जानलेवा हमले के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से दो बाइक भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन



नरौली कस्बे के मुहल्ला मंशा देवी में कालू जाटव व कुछ अंसारी बिरादरी के लोग ताश के पत्ते खेल रहे थे। इसमें ताश की बाजी कालू जीत गया लेकिन नई बस्ती के अंसारी बिरादरी के लोगों ने विरोध किया। कालू के साथ मारपीट कर दी। रविवार की सुबह अंसारी पक्ष का साजिद पुत्र भूरे अपने भांजे के बाल कटवाने के लिए जा रहा था, तो कालू ने साजिद को रोककर उसके साथ मारपीट कर दी। साजिद दौड़कर अपने मुहल्ले नई बस्ती गया और वहां से चार बाइक पर अपने परिजनों व साथियों को बुलाकर ले आया। मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


आरोप हैकि इसी बीच एक पक्ष ने एक युवती को पकड़कर खींचने की कोशिश की तो पथराव शुरू हो गया, इसी बीच फायरिंग भी शुरू हो गई। मारपीट में कालू, उसकी बेटी सोनी, बेटा दीपक, उदयभान पुत्र रतन लाल, सरदार पुत्र वेदराम घायल हो गए। दूसरे पक्ष के लोगों के भी चोंटे आई। कालू पक्ष के लोगों ने दौड़ाया तो अंसारी पक्ष के लोग दो बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलने पर नरौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को दौड़ा लिया। मौके से कालू, उसके पुत्र दीपक, उदयभान तथा साजिद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालू की तहरीर पर साजिद, उसके भाई मुकायल, फईम और शाकिर व नाजिम, नदीप तथा साजिद की तहरीर पर कालू, दीपक व उदयभान के खिलाफ एक रायहोकर जानलेवा हमला करने आदि के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों बाइक पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed