फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dharna-pradarshan

बिजली कटौती के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

Sat, 27 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Sat, 27 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
dharna-pradarshan
उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विद्युत शेडयूल, स्पीड ब्रेकर हटवाने व कांटा बाट का कार्यालय स्थापित कराने की मांग है। इस दौरान व्यापारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन



व्यापारी शुक्रवार की शाम तहसील पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी अमित कुमार को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि नगर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से चरमराई हुई है। जिसके कारण चोरी की वारदातों में खासी वृद्धि हुई है। बोर्ड परीक्षाओं के  कारण बिजली न होने से विद्यार्थियों को खासा नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन



साथ ही शहर में जगह जगह अनावश्यक रूप से स्पीड ब्रेकर लगा दिए गए है। जिससे नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा नगर में कांटा बांट विभाग का कार्यालय किराये पर एक छोटे कमरे में संचालित है। कार्यालय के लिए उचित स्थान दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्ञापन सौंपने वालों में विनय सर्राफ, हरिगोपाल, राजीव वार्ष्णेय, गिरीश रतन, विपिन कुमार, प्रमोद सेठ, मुकेश कुमार, राजीव रस्तोगी, राहुल अग्रवाल, नितिन अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed