{"_id":"21ae5a47bf295fd10da2770ce1cfc3af","slug":"dance-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने किया धमाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने किया धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनकेबीएमजी कालेज चंदौसी में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने फिल्मी गीतों पर नृत्य कर जमकर धमाल मचाया। एकल नृत्य में बीए तृतीय वर्ष की निष्ठा रस्तोगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि सामूहिक नृत्य में मांडवी की टीम अव्वल रही।
कालेज में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डा. रेखा अग्रवाल, डा. अनीता जान, डा. संगीता गोयल, ऊषा अग्रवाल, पावर एंजिल्स की जिला कोआर्डिनेटर संगीता भार्गव ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। डा. सोनिया बिंद्रा ने नृत्य के विभिन्न प्रकारों व आयामों को अपनी संगीत की आख्या में प्रस्तुत किया।
एकल नृत्य प्रतियोगिता में कुल 29 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें नील गगन की छांव पर मनमोहक प्रस्तुति पर बीए तृतीय वर्ष की निष्ठा रस्तोगी को प्रथम स्थान, बीए द्वितीय वर्ष की मांडवी को ऐरी जाने न दूंगी गीत पर नृत्य के लिए द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन
ताल से ताल मिला पर गीत पर नृत्य के लिए बीए प्रथम वर्ष की मानसी तृतीय स्थान मिला। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में की आठ टीमों में से इंडिया वाले गीत पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं मांडवी, नंदिनी, डॉली, पूजा शर्मा, महिमा तथा साक्षी की टीम ने प्रथम स्थान मिला।
जारे हट-नटखट गीत पर नृत्य के लिए हर्षिता शर्मा, आकांक्षा गौतम, कामना वार्ष्णेय, हिमांशी वार्ष्णेय, करिश्मा शर्मा, शेफाली अग्रवाल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बीए द्वितीय वर्ष की निशा परवीन, फेमिना सैफी, इरम नाज, शबनूर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस टीम ने प्रेम रतन धन पायो गीत पर नृत्य किया।
निर्णायक मंडल में रानी अग्रवाल, डा. अमिता सिंह, संगीता भार्गव शामिल रहीं। इससे पूर्व सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर व बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। इसमें डा. संगीता गोयल, डा. रोली कनौजिया, रितु गुप्ता, अजय कुमार, रजनीश कुमार ने सहयोग किया।