{"_id":"5bdb5327bdec2269bf7d7851","slug":"crackers-siege-in-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में लाखों के पटाखे बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापे में लाखों के पटाखे बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
संभल के हयातनगर थाने में रखी पकड़ी गई आतिशबाजी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/सरायतरीन। पुलिस और दमकल की टीम ने सरायतरीन के मंगलपुरा में छापा मारकर जनरल स्टोर के पीछे बने गोदाम से करीब चार लाख रुपये के बरामद किए हैं। जनरल स्टोर से पटाखे बेचे जा रहे थे। यह भीड़ भाड़ वाला इलाका है। अगर विस्फोट होता तो हानि हो सकती थी। गोदाम में न तो अग्निशमन के उपाय किए गए थे और न ही पटाखा बिक्री या भंडारण की अनुमति ली गई थी।
विज्ञापन
दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए प्रशासन ने सख्ती का तेवर दिखाया है। नगर पालिका और कुरुक्षेत्र के मैदान में पटाखे बेचने पर रोक लगा दी गई। अब हिंद इंटर कॉलेज को स्थान के तौर पर तय किया गया है। जबकि अवैध तरीके से भंडारित आतिशबाजी और उसके विक्रय पर प्रशासन और दमकल की नजर है। संभल के सरायतरीन स्थित मंगलपुरा में गुरुवार को दोपहर मुख्य अग्नि शमन अधिकारी प्रताप सिंह ने छापा मारा। कोतवाली और हयातनगर थाने की पुलिस साथ में थी।
विज्ञापन
गांधी स्पोर्ट्स एंड जनरल स्टोर में अवैध तरीके से पटाखे बेचे जा रहे थे। पुलिस ने छापे के दौरान करीब चार लाख रुपये मूल्य के पटाखे बरामद किए हैं। इन्हें दीपावली पर बेचा जाना था। विक्रेता के पास कोई लाइसेंस नहीं था। इसलिए पटाखे पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
हयातनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन गिरी ने बताया कि बरामद पटाखों की कीमत करीब चार लाख है। थाने के हेड कांस्टेबल प्रोन्न्त वेतनमान राजेंद्र सिंह ने जनरल स्टोर के स्वामी कैलाश वार्ष्णेय के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। कैलाश को मौके से गिरफ्तार किया गया है।