{"_id":"57cdd86a4f1c1bcc7f3173ff","slug":"camre-men-kaid","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेता कांस्टेबल कैमरे में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूस लेता कांस्टेबल कैमरे में कैद
राकेश कुमार /अमर उजाला, संभल
Updated Tue, 06 Sep 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
वीडियाो
विज्ञापन
सिरसी के सादक सराय निवासी अरशद और उसका उसका दोस्त अली करीम सोमवार को दोपहर यहां पहुंचे। अलीकरीम को अपने पासपोर्ट आवेदन के संबंध में आई जांच में रिपोर्ट लगवानी थी। जांच रिपोर्ट लगवाने के लिए जब यह युवक पहुंचे तो वहां पहले से एक युवक था जिसके दो आवेदनों पर एलआईयू की रिपोर्ट लगनी थी। इसमें उनसे रुपये मांगे जा रहे थे। इन युवकों ने चुपचाप रुपये मांगने से लेने तक के घटनाक्रम को अपने मोबाइल के कैमरे से रिकार्ड कर लिया।
इसके बाद अली करीम ने अपने पासपोर्ट के संबंध में जांच कराई। अली करीम कहते हैं कि उनसे भी छह सौ रुपये मांगे गए लेकिन उन्होंने मना कर दिया। लेकिन, एलआईयू के सिपाही ने बिना रुपये दिए रिपोर्ट लगाने से इंकार कर दिया। इस पर उन्हें 500 रुपये देने पड़े। अली करीम ने अपने दोस्त से कैमरे को ऑन रखने को कहा। उनके दोस्त अरशद ने वैसा ही किया और इसी से जांच के नाम पर 600 रुपये प्रति जांच लिए जाने का खुलासा हुआ है। उन्होंने इस वीडियो को मीडिया प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के पास भी भेजा है।