{"_id":"bd2cadf167c7627fa742379f7a71d416","slug":"block-pramukh-election-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में सपा को भाजपा से टक्कर, पंवासा में होगा मुकाबला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संभल में सपा को भाजपा से टक्कर, पंवासा में होगा मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की नजर संभल ब्लाक पर टिकी है, क्योंकि यहां सपाई कद्दावरों की प्रतिष्ठा दांव पर है, भाजपा की कुसुम देवी सपा जिलाध्यक्ष के भाई को कड़ी टक्कर दे दी है। वहीं पंवासा में भी सपा को दो अन्य नामांकन दाखिल होने के बाद टक्कर मिल गई। सपाई पंवासा में जोड़तोड़ की जुगत में भिड़े हैं।
संभल में पूर्व ब्लाक चौधरी नरेंद्र सिंह भाजपा के सक्रिय सदस्य है। अभी उनकी पत्नी कुसुम देवी ब्लाक प्रमुख भी हैं। पिछले चुनाव में बसपा सरकार में भी कुसुम देवी के नामांकन के समय रस्सीकसी रही थी, मतदान के दिन तो उनके वोटर छीनने का मामला भी सामने आया था, हालांकि कड़े विरोध के बाद वोटर सामने लाने पड़े थे।
इस बार नामांकन तो शांतिपूर्ण हो गया। लेकिन मतदान के दिन गड़बड़ी की आशंका उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर की है। क्योंकि उनके मुकाबले पर सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां के भाई आरिफ खां प्रत्याशी है। फिरोज खां 65 सदस्यों का समर्थन होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
तो चौधरी नरेंद्र सिंह सत्तर से अधिक बीडीसी सदस्यों का समर्थन अपने साथ बता रहे हैं। पंवासा में सपाइयों को निर्विरोध चुनाव की उम्मीद थी लेकिन अंकित शर्मा ने यहां प्रबल दावेदारी कर दी है। सपा प्रत्याशी शुएब खान 105 में 90 सदस्य अपने साथ बता रहे हैं तो अंकित शर्मा 65 सदस्यों का समर्थन होने का दावा कर रहे हैं।