{"_id":"573236c24f1c1b160591a835","slug":"bjp-ditrict-president-s-car-seazed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन पर भाजपा जिलाध्यक्ष की कार सीज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आचार संहिता उल्लंघन पर भाजपा जिलाध्यक्ष की कार सीज
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
Updated Wed, 11 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी में आचार संहिता के उल्लंघन पर भाजपा जिला अध्यक्ष की सीज की गई कार। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी विस उप चुनाव को लेकर पुलिस ने क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक थानाध्यक्षों को आचार संहिता का उल्लंघन रोकने के लिए लगाया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल की आरटीका कार सीज कर दी, हालांकि इसके साथ पकड़े गए सपा नेता के वाहन को बाद में छोड़ दिया गया। कुछ दिन पहले भी कुढ़ थाना पुलिस ने भाजपा के एक कार्यक्रम में दो वाहनों को सीज कर दिया था इसके बाद मंगलवार को जब रीठ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सभा करने पहुंचे तो रास्ते में स्वागत के लिए खड़े भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल की गाड़ी को देखते हुए एएसपी कमलेश दीक्षित ने रोक ली।
अंदर भाजपा का झंडा देखते ही गाड़ी को थाने भिजवा दिया, जिसे सीज कर दिया। यहीं पर एक सपा नेता की गाड़ी को भी पकड़ा गया, लेकिन थाने से सपाई गाड़ी को छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सपा नेता ने अपने वाहन की परमीशन दिखा दी, जिससे उसे छ़ोड़ दिया गया। बताते हैंकि अपर पुलिस अधीक्षक ने जिले के छह थानाध्यक्षों की ड्यूटियां आंशिक बिलारी विधान सभा क्षेत्र में आचार संहिता का उल्लंघन रोकने के लिए लगाई है।