फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   awareness

जीवन में सशक्त और आत्म निर्भर बनने की दी प्रेरणा

Thu, 07 Jan 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Thu, 07 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
awareness
एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि साइक्लिस्ट हीरालाल यादव, विशिष्ट अतिथि एआरटीओ छवि सिंह चौहान, प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विष्णुशंकर अग्रवाल, सदस्य संगीता भार्गव और कार्यवाहक प्राचार्य डा. अनीता जॉन ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन



मुख्यअतिथि हीरालाल यादव ने कई नजीरों के जरिए छात्राओं को सशक्त और आत्म निर्भर बनने की प्रेरणा दी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का प्रेरणादायी संदेश दिया। कविता के माध्यम से भ्रूण हत्या जैसी कुरीति पर जमकर कटाक्ष किया। बेटियों को शिक्षित करने, आत्म निर्भर होकर स्वयं निर्णय लेने की क्षमता पर जोर दिया।
विज्ञापन



महाविद्यालय के सभागार में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उमा शर्मा और उनकी बेटी साक्षी भारद्वाज को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी के तहत क्लीन चंदौसी, ग्रीन चंदौसी के सदस्य विद्यासागर गुप्ता के साथ अतिथियों ने पौधारोपण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राचार्य डा. अनीता जॉन ने सभी का आभार व्यक्त किया। डा. संगीता गोयल, डा. वीनू नागर, डा. स्नेहलता पांडेय, डा. सोनिया बिंद्रा समेत महाविद्यालय की छात्राओं ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed