{"_id":"6aad9542bab549e9d509f4a7","slug":"woman-dies-instantly-after-her-dupatta-gets-caught-in-a-flour-mill-belt-husband-loses-fingers-rampur-news-c-282-1-smbd1026-180358-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चक्की के पटे में फंसा महिला का दुपट्टा, मौके पर मौत, पति की अंगुलियां कटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चक्की के पटे में फंसा महिला का दुपट्टा, मौके पर मौत, पति की अंगुलियां कटीं
Sat, 19 Sep 2026 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। नगर से सटे गांव बादली में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घर में लगी इंजन चालित चक्की पर गेहूं की पिसाई के दौरान महिला का दुपट्टा चक्की के पटे में आ गया।
पत्नी को बचाने के प्रयास में पति भी चक्की की चपेट में आ गया और उसके एक हाथ की अंगुलियां कट गईं। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतका अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई है। सबसे छोटा बच्चा करीब डेढ़ वर्ष का बताया गया है।
क्षेत्र के गांव बादली निवासी रिजवान के घर के एक हिस्से में इंजन से चलने वाली चक्की लगी हुई है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे रिजवान चक्की पर गेहूं की पिसाई कर रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी आसिया चक्की के पास पहुंची। अचानक उसका दुपट्टा चक्की के पटे में फंस गया।
विज्ञापन
देखते ही देखते वह पटे की चपेट में आ गई। पत्नी को चक्की की चपेट में आता देख रिजवान ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान उसका हाथ भी पटे की चपेट में आ गया और एक हाथ की अंगुलियां कट गईं। हादसे में आसिया की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। घायल रिजवान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। आसिया की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। सबसे छोटे बच्चे की उम्र महज डेढ़ वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
सीओ पंकज पंत ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। कोई शिकायत नहीं की गई है। शिकायत आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।