फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   attack with knife

दुष्कर्म के विरोध पर युवती को चाकू मारे

Wed, 20 Apr 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी Updated Wed, 20 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
attack with knife
महिला से गैंगरेप
 नखासा थाने के एक गांव से अपनी ननिहाल बनियाठेर क्षेत्र में आई युवती मंगलवार देर शाम शौच को गई तो गांव के ही पांच युवकों ने उसे पकड़ लिया। दुष्कर्म करने की कोशिश की लेकिन युवती के लगातार विरोध करने पर युवकों ने उस पर चाकू से तीन प्रहार कर घायल कर दिया। युवती को पंवासा पीएचसी से रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बनियाठेर थाने के एक गांव स्थित अपनी ननिहाल में आई हुई है। बताते हैंकि मंगलवार को देर शाम अपनी आठ वर्षीय छोटी बहन को साथ लेकर शौच के लिए खलिहान गई थी। जाते समय गांव के ही पांच युवकों की नजर उस पर पड़ गई और उनकी नीयत खराब हो गई।
विज्ञापन


पांचों युवक युवती के पीछे खेत में पहुंच गए और युवती को पकड़ लिया। उसकी छोटी बहन को भी मारपीट कर भगा दिया। युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे लेकिन युवती लगातार विरोध करती रही। जिससे युवकों ने गुस्सा कर उस पर चाकू से प्रहार कर दिया। तीन स्थानों पर चाकू लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी बहन ने जाकर परिजनों को सूचना दी तो परिवार दौड़े। आरोपी युवक तो भाग गए लेकिन लहूलुहान पड़ी युवती को लेकर पंवासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से युवती को रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि दबंग युवक बेखौफ होकर गांव पहुंचे तो उन्होंने दहशत फैलाने की दृष्टि से फायरिंग भी की। लेकिन ग्रामीणों ने आरोपियों को दौड़ा लिया। एक युवक को पकड़ भी लिया। पिटाई करने के बाद बनियाठेर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed