{"_id":"5cd7275dbdec2207680eb0b3","slug":"81557604189-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चेकिंग करने गई टीम पर ग्रामीणों का हमला, जेई समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिजली चेकिंग करने गई टीम पर ग्रामीणों का हमला, जेई समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई/चंदौसी। धनारी थाना क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से बिजली चोरी कर संचालित की जा रहे सबमर्शिबल पंप की वीडियो क्लिपिंग बनाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने चेकिंग गई विद्युत विभाग की टीम को घेरकर जमकर पीटा। मोबाइल फोन छीनकर वीडियो को डिलिट करा दिया। इसमें जेई व लाइनमैन समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शनिवार को गुन्नौर के एसडीओ (विद्युत) विनोद कुमार तथा संविदा कर्मी लाइनमैन रामप्रकाश, श्यामवीर, सत्यवीर, पुष्पेंद्र कुमार आदि की टीम बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग करने के लिए धनारी थाना क्षेत्र के अकराबाद गांव गई। वहां गांव के बाहर खेत में अकराबाद गांव के ही हरिओम को 300 मीटर केबिल डालकर अनाधिकृत रूप से सबमर्शिबल पंप का प्रयोग करते पाया। यहां से विभागीय अधिकारियों ने पांच मीटर केबिल काट ली।
पड़ोस के गांव बिधौती फाजिलपुर के खेतों से गुजरते हुए एक मेड़ पर एक और सबमर्शिबल पंप चलता देखा गया। जिसकी वीडियोग्राफी की गई और दस मीटर केबिल उतारने के बाद स्टार्टर बोर्ड को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
टीम जब जुनावई जा रही थी तो रास्ते में विधौती फाजिलपुर के लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों ने टीम को उनकी बाइक के आगे ट्रैक्टर लगाकर रोक लिया। कार से पहुंचे जेई को भी रोक लिया। ग्रामीणों ने टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी। जेई एवं एसडीओ ने संविदा कर्मियों को बचाने का प्रयास किया तो उनके ग्रामीणों ने उनके भी मोबाइल फोन छीन लिए। जो वीडियोग्राफी की गई थी, इसे डिलिट कर दिया। फोन का लॉक खोलने में आनाकानी की तो उनके साथ मारपीट की गई।
जेई दीपक कुमार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी तो गुन्नौर थाना पुलिस ने विधौती फाजिलपुर के मनोज कुमार, भूपेंद्र कुमार, विकास कुमार व बारह अज्ञात लोगों के खिलाफ बिजली चोरी करने, मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, साक्ष्य मिटाने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट में घायल जेई दीपक कुमार, लाइनमैन सत्यवीर, श्यामवीर को चिकित्सीय परीक्षण के लिए राजकीय चिकित्सालय भेज दिया है।