{"_id":"5b0480b04f1c1beb408b7213","slug":"71527021744-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की हालत में रौब गाठने पहुंचा दरोगा, लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे की हालत में रौब गाठने पहुंचा दरोगा, लोगों ने किया विरोध
Updated Wed, 23 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/बबराला/रजपुरा। एक महिला की तहरीर पर जांच पड़ताल करने के लिए जुनावई के चौकी इंचार्ज रजपुरा पहुंच गए। थाना पुलिस को भरोसे में लिए बिना उन्होंने जांच पड़ताल शुरू कर दी लेकिन उस वक्त हालात बिगड़ गए जब नशे की हालत में वह कुछ लोगों के संग अभद्रता कर बैठे। इस मामले में तत्काल लोगों ने रजपुरा थाने जाकर शिकायत की। थाना प्रभारी ने सीओ तथा अपर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए। प्रांरभिक जांच शुरू हो गई है क्योंकि डाक्टरी रिपोर्ट में एल्कोहल की पुष्टि हुई है। सीओ गुन्नौर अब पूरे प्रकरण की जांच करेंगे। एसपी के आने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
कोतवाली गुन्नौर की जुनावई चौकी के प्रभारी प्रदीप भारद्वाज कुछ सिपाही व होमगार्ड को साथ लेकर कस्बा रजपुुरा पहुंचे थे जहां उन्होंने शरद नाम के एक युवक के यहां तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की। लोगों का आरोप है कि दरोगा, शराब के नशे में थे। रौब गांठने पर लोगों को बुरा लगा। उन्होंने विरोध किया, वह अभद्रता करने लगे। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग भी वहां आए। दरोगा की कार्यशैली के खिलाफ लोग थाने पहुंचे और रजपुरा पुलिस से दरोगा की शिकायत की। पूरा मामला बढ़ता देख प्रभारी थानाध्यक्ष ने सीओ गुन्नौर को बताया। सीओ गुन्नौर कस्बा रजपुरा पहुंचे जहां उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दरोगा का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। रजपुरा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मेडीकल में एल्कोहल की पुष्टि हुई है जिसकी रिपोर्ट पुलिस को भेजी गई है।
प्रभारी निरीक्षक रजपुरा राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी दरोगा कस्बा रजपुरा में जिस कार्रवाई के लिए आए थे उसके लिए उन्होंने न तो गुन्नौर कोतवाली में सूचना दी थी और न ही रजपुरा पुलिस को अवगत कराया। जबकि तहरीर की फोटो कॉपी के आधार पर वह निजी वाहन से रजपुरा आए थे। अगर रजपुरा पुलिस को भरोसे में लेकर गए होते तो शायद कोई घटना न होती। उन्होंने बताया कि दरोगा का मेडिकल कराया गया है। एल्कोहल की पुष्टि हो गई है। इसकी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में प्रारंभिक जांच शुरू हो गई है। अगली कार्रवाई एसपी के आने पर होगी।