फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   पति के शराब पीने की लत से परेशान महिला ने की आत्महत्या

पति के शराब पीने की लत से परेशान महिला ने की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
पति के शराब पीने की लत से परेशान महिला ने की आत्महत्या
धनारी। थाना क्षेत्र के रोरादीप में एक महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि महिला अपने पति की शराब पीने की आदत से काफी परेशान रहती थी। महिला के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रोरादीप गांव निवासी मोहिनी (30) पत्नी तेजपाल ने अपने ही घर में बुधवार को सुबह करीब 11 बजे छत के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। इस समय उसका पति अपने भाई विशन सिंह की सास की मौत हो जाने की सूचना पर सुनवर सराय गांव गया हुआ था। महिला के तीन बच्चे भी घर के बाहर थे। बड़ा पुत्र वापस लौटा तो मां को फंदे पर लटका देखकर शोर मचाया। सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने महिला के मायके थाना क्षेत्र के मढ़ावली में जागन सिंह को सूचना दी। मायके सूचना पहुंची तो मृतका के पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने आते ही ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का पति शराब का आदी था। जिसके लिए उसने अपनी तीन बीघा जमीन तक बेच दी थी। उसकी पत्नी लगातार शराब पीने का विरोध करती थी। महिला की शादी 11 वर्ष पूर्व हुई थी। महिला के दो बेटे और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed