{"_id":"5c8ab346bdec2214623080e2","slug":"51552593734-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी से शादी करने पर अड़ी विवाहिता, पुलिस ने लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपी से शादी करने पर अड़ी विवाहिता, पुलिस ने लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/असमोली। असमोली थाना क्षेत्र में एक गांव स्थित सूने घर में पड़ोसी युवक ने विवाहिता महिला से दुराचार किया। पति और परिजनों को उसने आपबीती सुनाई तो किसी ने साथ नहीं दिया। इससे आहत होकर विवाहिता युवती पुलिस थाने पहुंची। जबकि गांव के कुछ लोग पंचायत में पड़ गए। युवती थाने पहुंची तो उसने कहा कि या तो दुष्कर्म करने वाले पर पुलिस की कार्रवाई हो या पुलिस उस युवक से उसकी शादी करा दे।
असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी दो माह पहले मुरादाबाद जिले के बिलारी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ हुई है। शादी के बाद से विवाहिता अपने ससुराल में रह रही हैै।
पीड़ित विवाहिता के मुताबिक 13 मार्च को उसके पति काम करने के लिए बाहर चले गए। नंददोई का एक्सीडेंट हो गया। जिन्हें देखने के लिए सास, ससुर और जेठ व जेठानी भी घर से चले गए। घर में अकेली थी।
विज्ञापन
इस दौरान रिश्ते के देवर ने बुरी नीयत से पकड़ा और दुष्कर्म किया। पति को जानकारी दी लेकिन उन्होंने अनसुनी कर दी। जब बात नहीं बनी तो अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। समझौते का दबाव बना।
पीड़िता का कहना है कि समझौता तभी होगा जब आरोपी युवक के साथ शादी करवाई जाएगी। वहीं असमोली के थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि महिला किसी वजह से अपने पति को पसंद नहीं करती थी।
वह रिश्ते के देवर पर मौखिक आरोप लगाने के साथ उससे शादी कराए जाने का दबाव बना रही थी लेकिन पुलिस ने जांच की बात कह कर बुधवार को वापस किया था। गुरुवार को विवाहिता के मायके और सुसराल वाले आए और कह कर गए हैं कि वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं।