फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को दिया तलाक

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को दिया तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को दिया तलाक
चंदौसी/बनियाठेर। बनियाठेर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। मामले की शिकायत महिला ने थाना दिवस में की है।
विज्ञापन

शनिवार को थाना बनियाठेर परिसर में आयोजित थाना दिवस में जनेटा गांव निवासी की बेटी ने प्रार्थना देकर कहा कि उसका निकाह चार साल पहले संभल कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था।
विज्ञापन

हैसियत के अनुसार ससुरालियों को दान दहेज भी दिया गया था। लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं हुए और निकाह के कुछ दिन बाद और दहेज लाने के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वाले दो लाख रुपये बतौर दहेज मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले एक बेटी और चार माह पहले बेटा पैदा हुआ। ससुराल वाले अलग मकान बनाने के लिए रुपये मांग करने लगे। कई बार समझाया गया लेकिन ससुराल वाले मानने को तैयार नहीं है। मायके वालों ने एक जनवरी 2019 को पचास हजार रुपये दे भी दिए लेकिन चार जनवरी की करीब शाम चार बजे ससुराल वाले मायके आए। पिता से रुपयों की मांग की।

उन्होंने असमर्थता जताई तो पति ने तलाक देने की धमकी दी। पिता ने इसका विरोध किया तो सारे लोगों ने युवती और उसके पिता से मारपीट शुरू कर दी। लोगों ने समझा बुझाकर किसी तरह शांत किया लेकिन जाते वक्त पति ने युवती को तीन बार तलाक तलाक तलाक कह दिया, साथ ही धमकी दी कि यदि उसने उसके घर में कदम रखेगी तो जान से मार देंगे। पीड़िता ने थानाध्यक्ष बनियाठेर संजय कुमार सिंह से फिर से ससुराल भिजवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed