{"_id":"5c6f01febdec227381667024","slug":"41550778878-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से महिला की मौत, परिजनों ने बहजोई-संभल मार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से महिला की मौत, परिजनों ने बहजोई-संभल मार्ग पर लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। अपने खेत में पशुओं का चारा लेने जा रही एक महिला विद्युत लाइन के टूटे पड़े तार की चपेट में आ गई। जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे बाद गुस्साए परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए संभल-बहजोई मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने परिजनों ने वार्ता की। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर लेकर विभाग की ओर से दो लाख की आर्थिक मदद का चेक दिलाया। जिसके बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया।
हयात नगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन की लीलावती (50) पत्नी रामचरन गुरुवार दोपहर बाद तकरीबन ढाई बजे अपने घर से खेत में पशुओं का चारा काटने के लिए जा रही थी। रास्ते में हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटा हुआ पड़ा था। जहां से निकलने के दौरान वह इसकी चपेट में आने से गिर गई। उसे वहां क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने देख लिया और शोर मचाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को वहां से उठाकर रोड पर रखकर जाम लगा दिया।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद गुस्साएं परिजनों ने करीब पांच बजे फिर से संभल-बहजोई मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जिससे दोनों ओर से करीब दो किमी लंबा जाम लग गया। परिजनों का आरोप था कि कई दिनों से टूटे पड़े तार को ठीक कराने के लिए कई बार विभाग के कर्मचारियों से शिकायत की गई लेकिन रुपये नहीं मिलने के कारण तार को ठीक नहीं कराया गया और जिसकी चपेट में आने से हादसा हुआ। जिसके बाद मौके पर एसडीएम दीपेंद्र यादव और अधीक्षण अभियंता भी पहुंच गए। जिनसे परिजनों ने दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग और 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग की।
एसडीएम ने विद्युत विभाग की ओर से दो लाख रुपये का चेक प्रदान कर दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर ली। जिसके बाद करीब सात बजे जाम खोला गया। बाद में पुलिस ने यातायात सुचारू कराया। इस दौरान गनीमत यह रही है पुलिस ने संभल के चौधरी चौराहे से बड़े वाहनों को डायवर्ट कर दिया।
---------------------------
एक महिला की करंट से मौत हुई थी। जिसके बाद कुछ लोगों ने संभल-बहजोई मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद हमले विद्युत विभाग की ओर से दो लाख की धनराशि का चेक प्रदान किया और दोषी कर्मियों पर कार्रवाई के लिए तहरीर ले ली। जिन पर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा गया है। हम भी महिला के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से भी अनुदान दिलाने के लिए पैरवी करेंगे।- दीपेंद्र यादव, एसडीएम संभल।