{"_id":"5c1befb6bdec2256fc739193","slug":"41545334710-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने विधवा को मारपीट घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गांव में ससुरालियों ने पति की मौत के बाद एक महिला को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने मायके में रहकर गुजर कर रही है। विधवा ने पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
बदायूं जनपद के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर के निवासी एक व्यक्ति ने 10 वर्ष पूर्व अपनी बेटी की शादी क्षेत्र के एक गांव में की थी। लेकिन एक वर्ष बाद ही उसके पति की कैंसर के चलते मौत हो गई। जिसके बाद से ही ससुराल वाले महिला पर निकाह करने का दबाव बनाने लगे जिसे मानने से उसने इंकार कर दिया। जिसके बाद ससुराल वाले आए दिन उत्पीड़न करने लगे और आखिरकार ससुरालियों ने मारपीट करते हुए विधवा को घर से बाहर निकाल दिया। वह करीब 10 माह से अपने दो मासूमों के साथ मायके में रह रही है। ससुराल पक्ष के के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाते हुए विधवा ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।