{"_id":"5c365a3ebdec2256d5719168","slug":"31547065918-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण न करने वाले 41 लाभार्थियों पर एफआइआर के निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौचालय निर्माण न करने वाले 41 लाभार्थियों पर एफआइआर के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला/गुन्नौर। सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय बनाने के लिए धनराशि की पहली किस्त मिलने के बाद भी शौचालय का निर्माण नहीं कराने पर 41 लाभार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिसकी तहरीर कोतवाली गुन्नौर में दी गई है।
विदित रहे कि सरकार की ओर से गंगा किनारे स्थित गांव को प्रथम चरण में ओडीएफ करने की घोषणा की गई थी। जिसके चलते जिले के पंचायती राज विभाग की ओर से गंगा किनारे वाले गांवों में रहने वाले शौचालयों की पात्र लाभार्थियों को धनराशि की प्रथम किस्त उनके खातों में दे दी गई थी। मामला विकासखंड गुन्नौर का है जहां की तीन ग्राम पंचायतों में 10 माह पूर्व स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने सर्वे करने के बाद लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए पहली किस्त दी थी, जिसके बाद ग्राम प्रधानों की ओर से भी शौचालय निर्माण की भी मंजूरी दी गई थी। अब सभी गांवों को ओडीएफ कर दिया गया है। कुछ गांवों में निर्माण कार्य जारी है। जिस पर ग्राम प्रधानों की जवाबदेही तय कर दी गई है, लेकिन ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान की अनुरोध के बावजूद 10 माह पहले धनराशि प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने शौचालयों का निर्माण नहीं किया। जिससे जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत रसूलपुर के 20, ग्राम पंचायत अब्दुल हई गुन्नौर के 17 और फतेहपुर गांव के 4 लाभार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक सुरेंद्र कुमार ने ग्राम प्रधानों से तहरीर प्राप्त कर कोतवाली गुन्नौर में एफआईआर दर्ज करने के लिए दे दी है।