फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने घेरा एसपी दफ्तर

दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने घेरा एसपी दफ्तर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने घेरा एसपी दफ्तर
बहजोई। दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव बुद्धनगर खंडुआ के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर घेर लिया। प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की गई। करीब आधा घंटे तक एसपी दफ्तर के बाहर ग्रामीणों का हंगामा रहा। स्थानीय पुलिस के कोतवाल समेत पुलिसकर्मी मौके पहुंचे। एएसपी, सीओ व कोतवाल के समझाने के बाद ग्रामीण माने और एसपी दफ्तर से वापस लौटे।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर 12 बजे करीब थाना चंदौसी के गांव बुद्धनगर खंडुआ के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर एसपी दफ्तर तक पहुंचे और एसपी दफ्तर का घेराव कर लिया। इसमें 100 से अधिक महिलाएं व पुरुष हाथ में बैनर लिए जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि गांव बुद्धनगर खंडुआ के निवासी ताराचंद ने अपनी बेटी संजू की शादी थाना बहजोई के गांव भरतपुर निवासी रामबाबू से की थी।
विज्ञापन

अब दहेज को लेकर बीती 10 मई 2019 को रामबाबू व उसके घरवालों ने उसकी बेटी संजू की जान ले ली। ग्रामीणों का कहना था कि थाना बहजोई में पति रामबाबू समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब छह दिन बीत गए लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय व पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदौसी पूनम मिश्रा समेत कोतवाल सतेंद्र भड़ाना ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया। तब कहीं जाकर आधा घंटे बाद ग्रामीण माने और एसपी दफ्तर से वापस लौटे। इस बीच सिटी इंचार्ज अजय कुमार धामा समेत स्थानीय पुलिस व डायल 100 पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed