फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   महिला की मौत के बाद परिजनों का निजी अस्पताल में हंगामा

महिला की मौत के बाद परिजनों का निजी अस्पताल में हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद परिजनों का निजी अस्पताल में हंगामा
चंदौसी। कोतवाली के कैथल गेट स्थित एक निजी अस्पताल पर महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजन चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। पुलिस कहना है कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद बिसौली के थाना इस्लामनगर के ग्राम भुसाया निवासी धर्मपाल की पत्नी राजवती (40) के पित्त की थैैली में पथरी थी। धर्मपाल ने 21 जनवरी केे कैथल गेट स्थित एक निजी अस्पताल में पत्नी का आपरेशन कराकर पथरी निकलवा दी। सही होने पर चिकित्सक ने राजवती को घर भेज दिया। तीन चार दिन पूर्व महिला की हालत बिगड़ी तो परिजन चिकित्सा संबंधी कागजात लेकर चिकित्सक के पहुंचे।
विज्ञापन

चिकित्सक ने यह कहकर धर्मपाल को वापस भेज दिया कि मरीज हो लेकर आएं तभी कुछ बताया जा सकता है। धर्मपाल इसके बाद पत्नी को मेरठ ले गया। जहां चिकित्सकों ने एक और आपरेशन कर दिया और वह उसे घर ले आया। सोमवार को राजवती की अचानक हालत बिगड़ी तो वह पत्नी राजवती को चंदौसी लाया। जहां उसे दो निजी अस्पताल में दिखाया। इसी दौरान राजवती ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन राजवती का शव लेकर कैथल गेट स्थित निजी अस्पताल पर पहुंचे और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

पुलिस के समझाने पर परिजन किसी तरह शांत हुए। चिकित्सक का कहना है कि दो दिन पूर्व धर्मपाल उपचार के पर्चे आदि लेकर आया था, तब पत्नी को लाने के लिए कहा था। इस समय मरीज न भर्ती था और न ही इलाज चल रहा था। परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है। उधर प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। लेेकिन परिजनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed