फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   नहीं हो सकी हमलावरों की गिरफ्तारी, जांच के नाम पर नरम पड़ी पुलिस

नहीं हो सकी हमलावरों की गिरफ्तारी, जांच के नाम पर नरम पड़ी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
नहीं हो सकी हमलावरों की गिरफ्तारी, जांच के नाम पर नरम पड़ी पुलिस
संभल। नगर में विद्युत खंभों पर केबिल बॉक्स लगाते समय विद्युत विभाग की टीम पर हुए हमले के 5 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले में जांच का हवाला दे रही है जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नई सराय में 19 जनवरी को विद्युत विभाग की एक टीम विद्युत खंभों पर केबिल बॉक्स लगा कर नंगे तारों पर प्लास्टिक चढ़ाने का कार्य कर रही थी। साथ ही घरों में लगे मीटर बॉक्स को केबिल बॉक्स से जोड़ा जा रहा था। जिसका मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया था और अचानक उग्र हुई भीड़ ने विद्युत विभाग की टीम पर हमला बोल दिया था। जिसमें विभाग के कई अफसरों और कर्मचारियों को लाठी-डंडों से पीटा था।
विज्ञापन

इसके बाद विद्युत विभाग की ओर से 11 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अगले ही दिन पुलिस ने कड़ी चौकसी बरतते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती कर केबिल बॉक्स लगाने का काम जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि मुकदमे में आरोपित लोगों की गिरफ्तारी के लिए जांच पड़ताल को महत्वपूर्ण बताया था। अब घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों की जांच पड़ताल नहीं कर सकी है। जिससे आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।

वहीं पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल के बाद ही गिरफ्तारी की बात कह रही है। प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि पूरे मामले में जांच चल रही है। जांच पड़ताल के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी। जबकि विद्युत विभाग की टीम लगातार अपना काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed