फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   पिता के थप्पड़ से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

पिता के थप्पड़ से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
पिता के थप्पड़ से क्षुब्ध  छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
कुढ़फतेहगढ़। पिता के थप्पड़ मारने के बाद एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसके शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी पास के गांव के इंटर कालेेज में हाईस्कूल में पढ़ रही थी। पिता से कहासुनी होने पर वह गुुुरुवार की दोपहर गले में फंदा लगाकर झूल गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छात्रा अपने पिता से स्कूली कार्य के लिए कई दिनों से पैसे मांग रही थी। पिता इंकार करता आ रहा था। बुधवार को भी इसी बात को लेकर पिता से कहासुनी हुई। गुरुवार को छात्रा के पिता ने उसे डांटते हुए थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बात उसे सहन नहीं हुई। दोपहर में परिजन बाहर गए हुए थे। इसी दौरान छात्रा कमरे में बंद होकर गले में फंदा डाल कर झूल गई। कुछ देर बाद परिजन जब घर पर आए तो किशोरी को कमरे में लटका देेखा तो चीख-पुकार मच गई।

परिजनों ने किशोरी को नीचे उतारा लेकिन तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। थोड़ी ही देर में किशोरी के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को बिना सूचना दिए छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed