फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   राजस्व विभाग ने लिया तालाब पाटने का संज्ञान, होगी जांच

राजस्व विभाग ने लिया तालाब पाटने का संज्ञान, होगी जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
राजस्व विभाग ने लिया तालाब पाटने का संज्ञान, होगी जांच
संभल। एक सदी से ज्यादा पुराने तालाब पर मिट्टी का पटान होता देख लोगों में आक्रोश पनप गया। क्योंकि इससे जलभराव की समस्या गहरा सकती थी। आक्रोशित हुए लोगों ने विरोध किया। राजस्व प्रशासन ने मामला संज्ञान में लिया है। अब जांच होगी। यदि तालाब सार्वजनिक होने की पुष्टि हुई है तो आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गुरुवार को हयात नगर के दातावली मार्ग स्थित एक तालाब का बुधवार को रात में पटान किया जा रहा था।
हयात नगर के लोग इस तालाब को सार्वजनिक बताकर विरोध जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन की आबादी का सारा पानी इस तालाब में जमा होता है। यदि इस तालाब को माफियाओं ने मिटा दिया तो जलभराव की समस्या खड़ी हो जाएगी। गंदगी से लोग परेशान हो जाएंगे। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा देकर मामले को शांत कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच तालाब पाट रहे लोग भी भाग गए। मौके पर पुलिसकर्मियों ने बुधवार को रात कहा था कि जो डंपर और जेसीबी मिली है उसे थाने में खड़ा करेंगे। दूसरी ओर गुुरुवार की दोपहर हयात नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी 100 पुलिस थाने कोई डंपर या जेसीबी नहीं लाई गई है। इस मामले में कोई जानकारी उन्हें नहीं है। यदि कोई लिखित शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
हयात नगर में एक तालाब पाटने करने की जानकारी मिली है। इसके लिए एक टीम मौके पर भेजकर पैमाइश कराएंगे। यदि अवैध कब्जा होने की बात सामने आई तो कार्रवाई कराई जाएगी। -सुधीर कुमार, तहसीलदार, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed