फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   आत्महत्या-

आत्महत्या-

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या-
जुनावई/चंदौसी (संभल)। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के बंदरई गांव में गृह क्लेश से तंग एक महिला ने घर के आंगन में खड़े पेड़ पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। महिला को लापता पाकर रात को परिजनों ने तलाश किया लेकिन मध्यरात्रि के बाद महिला का शव लटका देखा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आक्रोशित परिजनों ने ससुरालियों के साथ हाथापाई भी की, हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बंदरई गांव निवासी मनोज कुमार की शादी चार साल पहले केसरपुर (बदायूं) के चरन सिंह की बेटी ममता देवी (24) के साथ हुई थी। इस दौरान उसके दो बच्चे भी हुए, लेकिन इसके बाद पति पत्नी के बीच कुछ तकरार भी होने लगी। पति दिल्ली में रहकर मजदूरी आदि करने लगा। घर पर ममता व उसकी सास सत्यवती, ससुर नवाब सिंह ही रहते थे। ससुरालियों के मुताबिक देर शाम तक सभी कुछ ठीकठाक था। रात को उसके मायके वालों का फोन आया, वह बात करती रही, लेकिन उसके बाद दस बजे के करीब अचानक वह लापता हो गई। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर सास सत्यवती देखने गई तो ममता अपने कमरे में नहीं थी। इसके बाद ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। रात करीब एक बजे लोगों की नजर घर में ही खड़े नीम के पेड़ पर पड़ी तो ममता फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों ने उसे आनन फानन में नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर सुबह को पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मायके वाले भी पहुंच गए। पहले तो मायके वालों ने प्रताड़ित करने के आरोप लगाए, इस पर मायके व ससुराल पक्ष के लोगों में हाथापाई हो गई। लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पतरिया चौकी प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed