फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   दो भाइयों की जिंदगी बचाने के नाम पर सुअर की बलि दी गई थी

दो भाइयों की जिंदगी बचाने के नाम पर सुअर की बलि दी गई थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
दो भाइयों की जिंदगी बचाने के नाम पर सुअर की बलि दी गई थी
चंदौसी। डिजिटल इंडिया के दौर में भी पशु बलि जैसी तंत्र क्रियाओं में उलझे हुए हैं। अगवा मासूम ग्रंथ की तलाश के दौरान नरबलि की आशंका में पुलिस, देवरखेड़ा के पीला तालाब में हुई तंत्र क्रिया तक पहुंची तो इसमें अगवा ग्रंथ से तो कोई लेना देना नहीं निकला लेकिन तंत्र क्रिया करके दो भाइयों की जिंदगी बचाने के नाम पर दी गई पशु बलि का खुलासा हो गया। जिसमें पुलिस ने तंत्र क्रिया कराने वाले भाइयों, उनकी पत्नियों व तांत्रिक समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दो मई को दिन दहाड़े प्रेम नगर कालोनी से अगवा किए गए सुखवीर दिवाकर के आठ माह के पुत्र ग्रंथ का अब तक कोई सुराग नहीं लगा लेकिन उसकी बलि की आशंका के तहत दो दिन पहले देवरखेड़ा गांव के बाहर स्थित पीला तालाब पर मिले तंत्र क्रिया व वहां पडे़ खून को देखकर पुलिस पहुंची थी। इसी बीच देवरखेड़ा के विकास ने पुलिस को सुअर के गुम हो जाने की तहरीर दी। जिसमें आनंद बिहार कालोनी निवासी सत्यपाल व उसके भाई वेद प्रकाश पर शक जाहिर किया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की तो सत्यपाल व वेदप्रकाश को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसके भाई पप्पू की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी, उसका शरीर पूरा सूख गया था। एक दिन देवरखेड़ा का ही गेंदन लाल आया और उसने कहा कि सत्यपाल के परिवार पर दैवीय प्रकोप है, जिसके कारण सूखकर उसके भाई पप्पू की मौत हुई है। यदि प्रकोप को शांत नहीं किया तो शेष बचे दोनों भाइयों व अन्य परिजनों की भी इसी तरह सूख कर मौत हो जाएगी। इसके लिए तांत्रिक अनुष्ठान कर सुअर की बलि देनी होगी। इस पर सत्यपाल से सुअर व उसे काटने वालों व अन्य सामग्री की व्यवस्था के लिए तांत्रिक को पांच हजार रुपये दे दिए। तांत्रिक ने गांव के ही विकास का सुअर का बच्चा पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे काटने के लिए देवरखेड़ा के राज कुमार व बिसौली के किल्हेड़ी गांव के उमेश वाल्मीकि को पांच-पांच सौ रुपये में तय कर लिया। रविवार की रात को पीला तालाब पर जाकर रात्रि करीब 9.30 बजे से दो घंटे के अनुष्ठान में सुअर की बलि देने के साथ ही तांत्रिक अनुष्ठान किया। वहीं पर सत्यपाल व उसकी पत्नी को पुराने कपड़े वहीं पर फेंक कर नए कपड़े पहनाकर घर के लिए रवाना किया गया।

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने इस मामले का खुलासा किया। थानाध्यक्ष बनियाठेर संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में सत्यपाल यादव, उसकी पत्नी सर्वेश, वेदप्रकाश यादव, उसकी पत्नी शीतल यादव, तांत्रिक गेंदन लाल, राज कुमार व उमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed