{"_id":"5c2a6e01bdec2257071f6a3b","slug":"171546284545-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए संभल पहुंचा पुलिस का विशेष दस्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकी नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए संभल पहुंचा पुलिस का विशेष दस्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। आतंकी गतिविधियों के नेटवर्क को समझने और छानबीन के लिए अपर पुलिस महानिदेशक की ओर से गठित पुलिस का एक विशेष दस्ता संभल में सक्रिय है। अमरोहा में संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल की गिरफ्तारी हुई है। मुफ्ती सुहैल का संभल से कोई कनेक्शन तो नहीं था, इस बात पर छानबीन चल रही है।
इसके अलावा एहतियाती सतर्कता और अतीत को देखते हुए जानकारियां जुटाईं जा रही हैं। इसी क्रम में संभल में पुलिस के दस्ते की छापेमारी की सोमवार को दिन भर चर्चा रही। यह भी कहा गया कि एक व्यक्ति को विशेष दस्ते ने उठाया है। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने देर शाम तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार ने कहा कि संभल को सुरक्षा एजेंसी संवेदनशील जरूर मानती हैं पर अभी तक उनकी जानकारी के अनुसार कहीं कोई छापामारी नहीं हुई है। हालांकि नव वर्ष को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर पूरे जनपद में चेकिंग कराई गई है। एहतियाती सतर्कता बरती जा रही है।