फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   घर में घुसकर महिला के साथ चार युवकों ने किया दुष्कर्म

घर में घुसकर महिला के साथ चार युवकों ने किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला के साथ चार युवकों ने किया दुष्कर्म
बबराला/गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में मायके आई विवाहिता के संग चार युवकों ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। वारदात के समय महिला का पिता मजदूरी पर गया हुआ था। आरोप है कि युवकों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। बाद में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव में महिला अपने मायके आई हुई थी। उसका पिता मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। पीड़िता का आरोप है कि मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे वह घर के बरामदे में सो रही थी।
विज्ञापन

तभी चार लड़के वहां पहुंचे। दो लड़के बाहर सड़क पर खड़े हो गए और दो लड़के कूदकर अंदर आ गए। इतने में महिला की नींद खुल गई। अंदर दो युवकों के मौजूद होने से वह घबरा गई। जैसे ही उसने शोर मचाने का प्रयास किया वैसे ही एक लड़के ने उसका मुंह दबा लिया, कंपड़ा ठूंस, दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य युवकों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में चारों किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। मेहनत मजदूरी करके जब पिता घर पर आया तो उसे घटना की जानकारी दी।

इसके बाद पीड़िता को लेकर अन्य ग्रामीणों के साथ उसका पिता गुन्नौर कोतवाली पहुंचा। पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed