{"_id":"5d0fc67e8ebc3e6cae649f36","slug":"156131492513-sambhal-news115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बुलेट बाइक लूटी, पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बुलेट बाइक लूटी, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर गहरा के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बुलेट बाइक लूट ली और मारपीट कर भाग गए। पीड़ित ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। लूटपाट की जानकारी होने पर परिजन आ गए। उन्होंने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल करने की बात कह रही है।
शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे असमोली थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर गहरा के नजदीक थाना क्षेत्र के गांव दबोई खुर्द निवासी महफूज पुत्र मकसूद से स्पेलेंडर बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने बाइक लूट ली। युवक ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट्ट से पीटा। जिसमें वह घायल हुआ है।
घटना उस समय हुई जब पीड़ित युवक हयात नगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन स्थित सिलाई कारखाने से काम कर घर लौट रहा था। जैसे ही संभल-जोया मार्ग स्थित गांव अकबरपुर गहरा के नजदीक पहुंचा तो पीछे से स्पेलेंडर बाइक सवार दो युवक आए।
विज्ञापन
उन्होंने मनोटा पुल की दूरी पूछी। जिसके जवाब में उन्हें दो किलोमीटर दूरी बता दी। इसी बात कोे लेकर वह गुस्सा हो गए। उन्होंने अपनी बाइक लगाकर रोक लिया और तमंचा निकाल कर बाइक देने के लिए कहा।
विरोध किया तो तमंचे की बट्ट से पिटाई की। जिसमें वह घायल हो गया। आरोपी बाइक लूटकर संभल की ओर भाग गए। पीड़ित युवक ने बताया कि जो बाइक लूटी है वइ उसकी नहीं है। जिस कारखाने में सिलाई का काम करता है। उसके मालिक की बाइक है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल करने की बात कह रही है।