{"_id":"5cfab086bdec2207382fc02d","slug":"15599330563-sambhal-news25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोत नदी पर अवैध कब्जा महंगा पड़ा, तीन कब्जेदारों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोत नदी पर अवैध कब्जा महंगा पड़ा, तीन कब्जेदारों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
संभल। जनपद में सोत और आरिल नदी पर कई जगह अवैध कब्जे हुए हैं। नदी सिकुड़ कर सूख गई पर अवैध कब्जे नहीं हटे। जब अमर उजाला ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया तो प्रशासन चेत गया। जिलाधिकारी ने खुद नदी की जमीनों से अवैध कब्जे हटाए जाने के आदेश दिए।
उप जिलाधिकारियों को भी सतर्क किया। इसके बाद अब उस जमीन को चिह्नित किया जा रहा है जिस पर अवैध कब्जे हैं। एक मामले में शिकायत के बाद प्रशासन ने सख्ती का रुख अपनाया है। राजस्व विभाग ने संभल के फिरोजपुर क्षेत्र में सोत नदी की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में नखासा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें तीन नामजद थे। नखासा पुलिस ने इस पर चार्जशीट दाखिल की है।
नदियों की जमीनों पर अवैध कब्जे के मामले अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन अवैध कब्जेदारों पर सख्त हो गया है। सोत नदी की जमीन पर अवैध कब्जा करने की रिपोर्ट लेखपाल अविनाश सिंह ने चिमियावली निवासी उस्मान, फरमान, इमरान के खिलाफ नखासा थाने में लोक संपत्ति को क्षति पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसकी जांच सिरसी चौकी इंचार्ज इमम सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि सोत नदी सूखने के बाद उसकी जमीन खाली पड़ी थी। कुछ लोगों ने जमीन को अपने खेत में मिलाने के लिए उस पर भराव कराया जब जमीन खेत के स्तर पर आ गई तो उसे खेत से मिला लिया। इससे प्राकृतिक जल स्रोत नष्ट हुए हैं। इस मामले में उन्होंने तीनों नामजद लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।