फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   युवती से पहले किया प्यार फिर मारपीट कर घर से निकाला, अब पुलिस करेगी जांच

युवती से पहले किया प्यार फिर मारपीट कर घर से निकाला, अब पुलिस करेगी जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
युवती से पहले किया प्यार फिर मारपीट कर घर से निकाला, अब पुलिस करेगी जांच
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मालिनी गांव में युवती से गांव के एक युवक ने पहले प्यार किया फिर उसका उत्पीड़न किया और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बहजोई जाकर पुलिस अधीक्षक से न्याय मांगा है। थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब जांच कर रही है।
विज्ञापन

आठ महीने पहले मोहम्मदपुर मालिनी की एक युवती और गांव के ही एक युवक के बीच प्यार हो गया था। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो पंचायत हुई। पंचायत के बाद दोनों का निकाह करा दिया गया। निकाह होने के कुछ दिन बाद से ही युवती का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। एक बार युवती को 100 डायल करके पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद भी युवती को ससुरालियों ने घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

युवती की मां ने बताया कि वह इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक से मिल चुकी हैं। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का भरोसा दिया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब वह अपनी शिकायत राज्य महिला आयोग और मुख्यमंत्री से करेंगी। ताकि न्याय मिल सके। क्योंकि इस मामले में थाना पुलिस ने युवती की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि युवती अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। लेकिन वह घर बुलाने को तैयार नहीं है। ऐसे में पीड़ित युवती न्याय की आस लिए परिजनों के साथ भटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed