फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   रायपुर के बाद अब बेहटा गांव में मिले गोवंशीय पशु के अवशेष

रायपुर के बाद अब बेहटा गांव में मिले गोवंशीय पशु के अवशेष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
रायपुर के बाद अब बेहटा गांव में मिले गोवंशीय पशु के अवशेष
बहजोई। थाना क्षेत्र के गांव रायपुर कला के बाद अब गांव बेहटा जयसिंह में गोवंशीय पशु के अवशेष मिले। ग्रामीणों को जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोवंशीय पशु के अवशेषों को कब्जे में लेकर परीक्षण को भेजा है।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह सात बजे करीब थाना क्षेत्र के गांव बेहटा जयसिंह में सरकारी नलकूप के निकट गोवंशीय पशु के अवशेष मिले। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर उप निरीक्षक पवन कुमार मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की।
विज्ञापन

गोवंशीय पशु के अवशेषों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेजा गया है। कोतवाल सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि गोवंशीय पशु के अवशेषों को कब्जे में लेकर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसके अलावा ग्राम चौकीदार किशन स्वरूप पुत्र पीतांबर की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ गोकशी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed