फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर महिला की मौत

ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर महिला की मौत
बबराला/रजपुरा। एक लिंक मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक से गिरी एक महिला की पहिए से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव हरगोविंदपुर के बदन सिंह शुक्रवार की देर रात अपनी पत्नी पूजा (25 वर्ष) को साथ लेकर बाइक से अपनी ससुराल कस्बा रजपुरा गए थे। जहां पूजा की चचेरी बहन की विद्युत करंट से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस जा रहे थे कि बबराला-रजपुरा मार्ग से बबराला के अनूपशहर को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर आलू से भरे एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला नीचे गिर गई और ट्रैक्टर ट्राली के पहिए की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की मौत की सूचना बदन सिंह ने पुलिस और अपने परिजनों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर रजपुरा में पूजा की चचेरी बहन का अंतिम संस्कार भी नहीं कर सके उससे पहले पूजा की मौत की सूचना ने मायके वालों को झकझोर कर रख दिया। साथ ही मृतका की ससुराल हर गोविंदपुर में भी उसकी मौत से मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed