फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   फंदे से लटका मिला महिला का शव

फंदे से लटका मिला महिला का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला महिला का शव
बहजोई। महिला का शव फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना थाना क्षेत्र के गांव खेतापुर की है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गांव खेतापुर में एक महिला का शव कमरे की छत की कड़ी से फंदे से लटका हुआ है। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर कोतवाल अमित कुमार भी मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। कोतवाल का कहना था की मौके पर भीड़ लगी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले महिला का शव नीचे उतार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि जानकारी लेने पर महिला का नाम विमलेश पत्नी मूलचंद निवासी गांव खेतापुर सामने आया। आसपास के लोगों का कहना था कि पति-पत्नी के बीच आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला को कमरे की छत की कड़ी से प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ पाया गया। कोतवाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


घर छोड़कर भागे परिजन
बहजोई। थाना क्षेत्र के गांव खेतापुर में महिला का शव छत की कड़ी से प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन घर छोड़ कर भाग गए थे। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लगी थी। लोगों का कहना था कि महिला के नाबालिग दो बेटे और एक बेटी है। अब इनके पालन-पोषण का संकट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed