फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   एसडीएम ने घूसखोरी के आरोप की जांच में तलब किए दोनों पक्ष

एसडीएम ने घूसखोरी के आरोप की जांच में तलब किए दोनों पक्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने घूसखोरी के आरोप की जांच में तलब किए दोनों पक्ष
बहजोई। एसडीएम ने घूसखोरी के आरोप की जांच में दोनों पक्षों को तलब किया है। डीएम की ओर से एसडीएम चंदौसी को घूसखोरी की जांच सौंपी गई है। विकासखंड बनियाखेड़ा के गांव असालतपुर जारई के ग्रामीणों की ओर से मत्स्य निरीक्षक के खिलाफ घूसखोरी के आरोप में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा गया था। गांव असालतपुर जारई के ग्रामीणों में राजवती समेत कई लोगों की ओर से 27 दिसंबर 2018 को सौंपे गए शिकायती पत्र में जिला संभल के मत्स्य निरीक्षक पूरन लाल के खिलाफ मछु़आ आवास समेत तालाब के सौंदर्यीकरण और आवंटन को लेकर घूस लेने का आरोप लगाया गया था। इसके परिपेक्ष्य में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह की ओर से उप जिलाधिकारी चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। एसडीएम ने बताया कि पूरे मामले को लेकर मत्स्य निरीक्षक समेत शिकायत करने वाले ग्रामीणों को तलब किया गया है। दोनों पक्षों से लिखित बयान लिए जाएंगे। इसके बाद बारीकी से पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर आख्या जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed