{"_id":"5ca2735bbdec2214107d154a","slug":"111554150235-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ ने बाइक चोरी के आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीड़ ने बाइक चोरी के आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। संयुक्त चिकित्सालय में लोगों ने बाइक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद चोर को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
कोतवाली के मोहल्ला लक्ष्मनगंज निवासी उस्मान सोमवार को अपनी पत्नी बिलकीस को दवा दिलाने के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाए थे। उन्होंने बाइक बाहर खड़ी कर पत्नी को आंखों के चिकित्सक के पास भेज दिया। जबकि वह स्वयं कमरे के बाहर खड़े हो गए। उन्हें वहां से अपनी बाइक भी दिखाई दे रही थी। इसी दौरान उनकी बाइक के पास एक युवक पहुंचा और लाक खोलकर बाइक स्टार्ट कर ले जाने लगा। लेकिन इसी दौरान उस्मान ने उसे देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया।
शोर होता देख बाइक चोर वहां से भागने लगा। लेकिन भीड़ ने जब सारा माजरा समझा तो उसे दौड़कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर डाली। इसी दौरान पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के आने पर आरोपी को उसके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अंकित निवासी ग्राम चंदौई थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं बताया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।