{"_id":"63447c02fc6e18174b2d1c76","slug":"crime-branch-will-investigate-the-deadly-attack-on-bjp-leader-sambhal-news-mbd4439606103","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच करेगी भाजपा नेता पर जानलेवा हमले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम ब्रांच करेगी भाजपा नेता पर जानलेवा हमले की जांच
विज्ञापन
भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। एसपी ने बताया कि दोनों पक्षों ने उनसे मुलाकात की थी, इसलिए निष्पक्ष जांच के लिए क्राइम ब्रांच को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कोतवाली क्षेत्र में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दुर्गा कॉलोनी निवासी अंशू शर्मा जेल जा चुका है। दूसरा आरोपी जीतपाल भागा हुआ है। जेल गए आरोपी युवक के परिवार ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र से संभल कोतवाली में मुलाकात की और निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। भाजपा नेता राजेश सिंघल ने भी पुलिस अधीक्षक से अपनी बात रखी है।
पांच अक्तूबर की रात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा कालोनी में पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने पुलिस को सूचना दी थी कि गाड़ी से उन्हें कुचलने का प्रयास किया गया है। पुलिस को एक आरोपी पकड़कर भी दिया गया था। दूसरे युवक को भागा हुआ बताया था। कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता के वाहन चालक भूरे की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी मामले में अंशू शर्मा के परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी का परिवार मिला था और उन्होंने निष्पक्ष जांच कराने की बात कही। उन्हें भरोसा दिलाया है कि जांच निष्पक्ष ही होगी। भाजपा नेता ने भी अपनी बात रखी है और पहले भी आरोपियों द्वारा परेशान किए जाने की बात कही है। एसपी ने बताया कि शिकायती पत्र की भी जांच कराई जा रही है। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।