{"_id":"67759e5f2ed0a817db028727","slug":"cricket-krishna-xi-team-won-by-six-wickets-sambhal-news-c-204-1-chn1003-116468-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : कृष्णा इलेवन की टीम छह विकेट से जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : कृष्णा इलेवन की टीम छह विकेट से जीती
Thu, 02 Jan 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी के पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर किक्रेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
चंदौसी (संभल)।
सीता आश्रम स्थित पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड में चल रहे चंदौसी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को हनुमान राइडर्स और कृष्णा इलेवन टीम के बीच मैच खेला गया। मैच में कृष्णा इलेवन की टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की। विजेता टीम के कार्तिक सिद्धू मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।
कृष्णा इलेवन के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हनुमान राइडर्स के बल्लेबाज कृष्णा इलेवन के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सके। 18.1 ओवर में 89 पर ही हनुमान राइडर्स की पूरी टीम सिमट गई। हनुमान राइडर्स के अंकित गुप्ता ने 15, प्रिंस ने 14 व बॉबी यादव ने 10 रन बनाए। कृष्णा इलेवन की ओर से कार्तिक व रोबिन ने 3-3 व सुल्तान ने 01 विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कृष्णा इलेवन की टीम ने 10.1 गेंद में चार विकेट खोकर 90 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज की। टीम के कार्तिक सिद्धू ने 27 रन, गौरव ने 27 रन व राजा ने 14 रन बनाए।
हनुमान राइडर्स की ओर से सिद्धार्थ व बॉबी यादव ने 2-2 विकेट लिए। कार्तिक सिद्धू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व सभासद कुश कुमार रावत ने दिया। अंपायर जमाल अहमद व पुनीत शर्मा रहे। स्कोरिंग माधव मिश्रा ने की। इस अवसर पर कपिल गुप्ता, दिनेश प्रेमी, संचित अग्रवाल, पुलेंद्र यादव, विकास माथुर, चंदन माली मौजूद रहे। बुधवार को स्टार फार्मा और यंग क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।