फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   cracks in the house due to lightning

Sambhal News: बिजली गिरने से मकान में आईं दरारें, हादसा टला

Fri, 14 Jul 2023 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 14 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
cracks in the house due to lightning
संभल। तेज बारिश के साथ बीच-बीच में गरजी बिजली सरायतरीन के मोहल्ला फूलबाग में जुनैद असलम के मकान पर गिर गई। जुनैद ने बताया कि वह मकान में अपनी पत्नी, मां और बहन के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह में जब उनके मकान पर बिजली गिरी घबरा करके घर के लोग उठ बैठे। घर में तेज प्रकाशपुंज दिखाई दिया। घर के बिजली के बोर्ड के स्विच वा अन्य उपकरण फूंक गए। स्विच उखड़कर दूर जा गिरे। किसी की कुछ समझ में नहीं आया। मोहल्ले के ही जरीफ ने बताया कि उन्होंने जुनैद के मकान पर बिजली गिरते हुए देखा था। बताया कि वह अपने घर की छत पर किसी काम से पहुंचे थे। बारिश पड़ रही थी कि अचानक तेज कड़कड़ाहट के साथ बिजली जुनैद के मकान पर गिरी। उन्होंने बताया कि हाईटेंशन के विद्युत तारों में ऐसा प्रतीत हुआ जैसा चमकती हुई चिंगारियां बहने लगी हों। पड़ोसी वाजिद ने बताया कि बिजली के तेज आवाज सुनते ही उसने अपने बच्चों को सीने से लगा लिया कि कहीं वे डर न जाएं। इसके बाद बिजली गिरने की दिशा में पहुंचे तो पाया कि जुनैद के यहां बिजली गिरी है। जुनैद ने बताया कि उनका अभी कुछ माह पूर्व ही निकाह हुआ है। घर के ऊपरी भाग पर निर्माण नया कराया है।
विज्ञापन

बिजली गिरने से दीवारें कमजोर हो गईं हैं। भय सता रहा है कि कमजोर घर में कहीं और नुकसान न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed