फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   cow award to ashram in sambhal

गाय-बछड़ा दान करके पुलिस ने पब्लिक को किया शांत

Tue, 28 Feb 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Tue, 28 Feb 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
cow award to ashram in sambhal
पुलिस - फोटो : demo pic
 क्षेत्र में लगातार हो रहीं पशु चोरी की वारदातों पर भड़के लोगों को गाय और बछड़ा दान कर शांत किया। हालांकि इस संबंध में सोमवार को अट्टा अतोरा के संतोष सन्यास आश्रम में महापंचायत हुई। इसमें पुलिस से वारदातों को रोकने की मांग की गई। पुलिस की ओर से दान दी गई गाय अब अट्टा अतोरा के संतोष सन्यास आश्रम में हैं। 
विज्ञापन


अट्टा अतोरा में संतोषपुरी आश्रम से 21 फरवरी को दीवार काटकर दो गायों के साथ एक बछड़ा और एक बछिया की चोरी की गई थी। इस घटना से आश्रम के संतों और आसपास के गांवों की पब्लिक में आक्रोश फैल गया। पुलिस को भनक लगी तो लोगों के आक्रोश को शांत करने के लिए एक दिन पहले रविवार को गाय दान की रणनीति बनाई।
विज्ञापन


रात में ट्रक से पुलिस खुद आश्रम में गाय लेकर पहुंची, उसे आश्रम की गोशाला में बांध कर आई।कहा तो यह जा रहा है कि यह वही गाय है जो चोरी हुई थी लेकिन आश्रम में मौजूद लोगों का कहना है कि वह गाय तो कई लीटर दूध देती थी यह गाय ढाई सौ ग्राम दूध देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार को आश्रम में करीब दो हजार लोगों की मौजूदगी में महापंचायत हुई। इसमें भाजपा और हिंदू संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे थे। महापंचायत में आंदोलन का अल्टीमेटम दिया गया। पशु चोरी केलापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रशासन की ओर से एसडीएम और सीओ पहुंचे।

दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों और आंदोलनकारियों से एक महीने का समय मांगा। यह भी कहा कि आरोपी पकड़े जाएंगे और उन पर रासुका लगेगा। पंचायत को भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, महेश चंद्र गुप्ता, डा. डीएन शर्मा, व्यापारी नेता संजय गुप्ता पोली समेत कई लोगों ने संबोधित किया। आश्रम के महंत कर्णपुरी महाराज ने लोगों से कहा कि आश्रम के प्रति सहयोग बनाए रखें।

साथ ही उन्होंने घटनाओं का खुलासा करने की मांग की। आश्रम की सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस के अधिकारियों ने चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। संतोष गुप्ता, विदेश पाल सिंह अर्जुन वाल्मीकि, अखिलेश आदि ने भागीदारी की। आसपास के कई गांवों के लोग भी पहुंचे। दिन में ग्यारह से दो बजे तक पंचायत चली। इसके बाद एसडीएम व सीओ को ज्ञापन सौंपा गया।    


तीन थानों की पुलिस पहुंची, अधिकारी रहे सतर्क
संभल। आक्रोश को देखते हुए अट्टा अतोरा में सोमवार को महापंचायत से पहले ही तीन थानों की पुलिस पहुंच गई। एहतियाती  तौर पर पुलिस तब तक रही जब तक पंचायत चली ताकि कहीं कोई भड़के तो उसे शांत कराया जा सके। अट्टा  अतोरा में गाय चोरी की वारदातें पहले भी हुईं लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हुआ। इसे लेकर लोग और संत समाज आक्रोशित हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed