फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   counting start late in sambhal

जिले के सभी आठ ब्लॉक पर लेटलतीफी से शुरू हुई मतगणना, प्रत्याशी करते रहे इंतेजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
counting start late in sambhal
संभल। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव की मतगणना को लेकर जिलेभर में लेटलतीफी की गई। जबकि आठ ब्लॉक क्षेत्र के प्रत्याशी, एजेंट और उनके समर्थक तय समय सुबह आठ बजे से पहले ही मतगणना स्थल और उसके आसपास पहुंच गए। लेकिन किसी भी मतगणना स्थल पर समय से मतगणना शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

संभल में सुबह 9.15 से मतगणना शुरू हो सकी। ऐसे ही हाल असमोली, पंवासा, बहजोई, बनियाखेड़ा, रजपुरा, गुन्नौर और जुनावई का रहा। एक से डेढ़ घंटे तक की देरी की गई। ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशी मत पेटी खुलने का इंतेजार करते रहे। कई जगह पुलिस की लाठी तक खानी पड़ी लेकिन मतगणना स्थल के कर्मचारियों की सुस्ती के चलते प्रत्याशि यों की धड़कनें तेज होती रहीं। मतगणना शुरू होने के बाद भी कार्य काफी सुस्त रहा।
विज्ञापन

गिनती का हाल ऐसा रहा कि पवांसा में शाम 5 बजे तक एक भी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र नहीं सौंपा गया। ऐसा ही हाल जिले के सभी ब्लॉक का रहा। किसी भी ब्लॉक पर तेजी से काम नहीं होने पर प्रत्याशी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल। मतगणना सुबह आठ बजे से करने की तैयारी कार्मिको की ही नहीं थी। इसी के चलते कोई समय से नहीं पहुंचा। किसी एक ब्लॉक पर मतगणना देरी से शुरू होती तो ठीक था लेकिन जिलेभर के सभी ब्लॉक पर देरी से मतगणना शुरू होने से जाहिर हो गया कि पहले से ही मन बना लिया था कि मतगणना देरी से कराई जाएगी। टेबिल पर जरूरी सामान भी नहीं रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed