{"_id":"572658344f1c1b1e295cceb8","slug":"cought-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट गोदाम में आग से फटे सिलेंडर, धमाकों से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंट गोदाम में आग से फटे सिलेंडर, धमाकों से दहशत
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
Updated Mon, 02 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली गेट स्थित राज कैटर्स (टेंट हाउस) के गोदाम में रविवार को सुबह करीब 10:45 बजे भीषण आग लग गई। लपटों के बाद एक के बाद एक 20 से अधिक धमाकों ने पूरे शहर को थर्रा दिया। हर कोई अनहोनी की आशंका से कांप उठा। सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे।
जिलेभर की दमकलों को यहां बुला लिया गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद छह दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इसमें लाखों का नुकसान हो गया। राहत की बात रही कोई हताहत नहीं हुआ। बिसौली गेट निवासी सोनू पुत्र प्रमोद कुमार के राज कैटर्स के गोदाम में रविवार को सुबह करीब 10:45 बजे आग लग गई।
टेंट स्वामी सोनू अपने बेटे को लेने नैनीताल गए हुए हैं। आग की लपटें उठती देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। भीषण आग के बाद गोदाम में रखे रसोई गैस और कामर्शियल सिलेंडर आग की चपेट में आ गए। एक के बाद एक धमाके होने लगे। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि गोदाम में शादी समारोह के बाद सिलेंडर में बची गैस रीफिल करते समय आग लगी होगी। आग की सूचना पर उप जिलाधिकारी अमित कुमार, सीओ अभिषेक यादव मौके पर पहुंचे। बिलारी से दमकल की एक, संभल से दो, बबराला से एक और चंदौसी से दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।
करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद तीन बजे आग पर काबू पाया गया। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष जुगुल किशोर वाल्मीकि, विधायक लक्ष्मी गौतम, सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि चंद्रपाल सिंह पप्पू चौधरी, व्यापारी नेता फूलप्रकाश वार्ष्णेय समेत दिग्गज मौके पर पहुंचे।
जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से नगरवासियों की जान जोखिम में है। रसोई गैस का काला कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है। सूत्रों ने बताया कि टेंट के गोदाम में दो सौ से ढाई सौ के बीच सिलेंडर का जखीरा मौजूद था। घटना स्थल के आसपास भी कई गोदाम हैं।
इनमें बड़ी संख्या में सिलेंडर मौजूद होने की बात सामने आ रही है। नजदीक में कई धर्मशाला होने के चलते यह गोदाम गैस की अवैध आपूर्ति देने का कारोबार करते हैं। नगर के बिसौली गेट, सीता रोड, छोटेलाल कालोनी, गणेश कालोनी वासियों की जान जोखिम में है। मैरिज हाल, गेस्ट हाउस मालिकों, टेंट हाउस व गैस एजेंसी संचालकों की तगड़ी धनकमाऊ साठगांठ से शहर ज्वालामुखी के मुहाने पर है। लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह है।