{"_id":"5f0b58ca8ebc3e63ba635a28","slug":"corona-infection-in-sambhal-sambhal-news-mbd3556053114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा, 42 दिन में 432 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा, 42 दिन में 432 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जिलेभर में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार की देर रात 38 संक्रमित पाए गए। इन मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या रैंडम सैंपलिंग वालों की है। पहली जून से अब तक यानी 42 दिनों में 432 मरीज पाए गए हैं। यह संख्या जिले के लिए संक्रमण फैलने का इशारा कर रही है। स्वास्थ्य विभाग सामुदायिक संक्रमण फैलने की बात से इनकार कर रहा है जबकि रैंडम सैंपलिंग के दौरान संक्रमित पाए गए मरीजों से मालूम होता है कि सामुदायिक संक्रमण फैल चुका है। क्योंकि जो लोग रैंडम सैंपलिंग के दौरान संक्रमित पाए जा रहे हैं इनका सोर्स स्वास्थ्य विभाग तलाश करने में नाकाम साबित हुआ है।
25 मार्च से 31 मई तक संक्रमितों की संख्या कुल 88 थी लेकिन पहली जून से अब तक 432 मरीज निकल चुके हैं। कुल मरीजों की संख्या 520 हो चुकी है। जिसमें 9 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है। लगातार बढ़ते संक्रमण के मामले जिले के हालात खराब करने की ओर हैं। अब जो मरीज निकल रहे हैं यह वे हैं जिनकी रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। शनिवार को रात 24 मरीज ऐसे संक्रमित पाए गए हैं जिनकी रैंडम सैंपलिंग हुई।
स्वास्थ्य विभाग तेजी से फैल रहे इस संक्रमण को सामुदायिक संक्रमण मानने को तैयार नहीं है। जबकि रैंडम सैंपलिंग के दौरान संक्रमित पाए जाने वाले मरीज सामुदायिक संक्रमण का सबूत दे रहे हैं। क्योंकि इन मरीजों के सोर्स भी स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। ऐसे में चिंता ज्यादा बढ़ जाती है।