फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   corona infection in sambhal dm office

अब बहजोई की जिला कलक्ट्रेट तक जा पहुंचा कोरोना वायरस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
corona infection in sambhal dm office
अब बहजोई की जिला कलक्ट्रेट तक जा पहुंचा कोरोना वायरस
विज्ञापन

परिसर में 3 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कलक्ट्रेट हुआ सील
मेनगेट पर लगा बेरियर व दूसरे गेट पर बैरिकेडिंग
कई विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए गए कोरोना की जांच को सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
बहजोई। अब बहजोई स्थित जिला कलक्ट्रेट तक कोरोना वायरस जा पहुंचा। परिसर में 3 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कलक्ट्रेट को सील किया गया। मेनगेट पर बैरियर व दूसरे गेट पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस व होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। वहीं कई विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के कोरोना की जांच के सैंपल लिए गए।
मंगलवार को नोवेल कोरोना वायरस जिला कलक्ट्रेट तक जा पहुंचा। कलक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में तैनात पटल सहायक व कंप्यूटर आपरेटर ने दोपहर के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपनी कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया। रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से किए गए सैंपल की रिपोर्ट मिलने पर पटल सहायक व कंप्यूटर आपरेटर कोरोना संक्रमित आए। इसको लेकर आनन-फानन कलक्ट्रेट परिसर में पालिका की टीम ने सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया। वहीं उप जिलाधिकारी चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित ने कलक्ट्रेट के मेनगेट पर बेरियर लगवाया तथा दूसरे गेट पर बैरिकेडिंग करवाई। इसके अलावा अन्य सभी गेट बंद कर दिए गए। अपराह्न साढ़े चार बजे करीब चिकित्साधीक्षक डा. शिशुपाल सिंह के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर कई विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के कोरोना की जांच के सैंपल लिए। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि पुलिस, राजस्व, विकास व पंचायत विभाग के गई अधिकारियों व कर्मचारियों के कोरोना की जांच के लिए 90 सैंपल लिए गए। इनमें डीपीआरओ का वाहन चालक कोरोना संक्रमित मिला। वहीं 89 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

-----------------------------
पी-04,05,06,07,08 व 09
-----------------------------------
कोट-
कलक्ट्रेट परिसर में स्थित डीपीआरओ कार्यालय से जुड़े 3 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने पर शासन की गाइड लाइन के चलते 48 घंटे के लिए कलक्ट्रेट परिसर को सील किया गया है। पूरे परिसर में सैनिटाइजेशन कराया गया है। मेनगेट पर बैरियर व दूसरे गेट पर बैरिकेडिंग कराई गई है। बावजूद इसके परिसर में स्थित कोविड कंट्रोल रूम व पुलिस कंट्रोल रूम यथावत् खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अविनाश कृष्ण सिंह, जिलाधिकारी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed