फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Corona infected woman dies during treatment, three more patients found

Sambhal News: कोरोना संक्रमित महिला की उपचार के दौरान मौत, तीन और मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Corona infected woman dies during treatment, three more patients found
संभल। जिले में कोरोना संक्रमण अब जानलेवा हो गया है। बहजोई निवासी 58 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। इस जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को भी तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिला सर्विलांस अधि कारी ने बताया कि जिस कोरोना संक्रमित महिला की मौत हुई है उनमें संक्रमण की पुष्टि 24 अप्रैल को हुई थी। वह सांस की दिक्कत होने पर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल पहुंची थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान कोरोना आशंकित मानते हुए जांच की गई तो संक्रमण की पुष्टि हो गई थी। ऑक्सीजन लेवल कम होने पर अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान ही मौत हो गई। बताया कि इस वर्ष में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत का पहला मामला है। जो मरीज मिल रहे हैं उनकी निगरानी के साथ ही जांच का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। जिससे इमरजेंसी में निबटा जा सके।
विज्ञापन

बताया की जो संक्रमित तीन मरीज मिले हैं उसमें बहजोई निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग, गांव मखदूमपुर निवासी 16 वर्षीय किशोर और गांव शिवाली निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इन तीनों की हालत सामान्य हैं। इसलिए होम आइसोलेट किया गया है। इन मरीजों की संपर्क में रहे लोगों की भी जांच की जाएगी। जिस महिला की मौत हुई है उनके संपर्क में रहे लोगों की भी जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed