फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Corona gave such pain that you will not forget

कोरोना ने दिया ऐसा दर्द जिसे ताउम्र नहीं भूल पाएंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Corona gave such pain that you will not forget
संभल। कोरोना संक्रमण ने कई परिवारों को ऐसा दर्द दिया है, जिन्हें ताउम्र भूलाया नहीं जा सकता है। इस कोरोना काल में कई परिवार पूरी तरह बिखर गए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते कहीं माता-पिता की मौत होने से बच्चे अनाथ हो गए तो कई माता-पिता के बुढ़ापे का सहारा टूट गया। वहीं, अनाथ हुए बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी कहीं मामा तो कहीं ताऊ ने उठाई है। वहीं, अपनों को खोने वालों का कहना है कि कोरोना काल में मिले जख्म जिंदगी भर में नहीं भर पाएंगे।
विज्ञापन

माता-पिता की मौत के बाद बेटे ने भी तोड़ा दम
सरायतरीन निवासी किशन सिंह (82) की संक्रमण से जूझते हुए नौ अप्रैल की रात मौत हो गई थी। इसकी जानकारी उनकी पत्नी विद्या देवी (78) को हुई तो अगले दिन दस अप्रैल की सुबह उन्होंने भी सदमे से दम तोड़ दिया। एक दिन के अंतराल से दो मौतें होने से परिवार सदमे में आ गया। इसके बाद किशन सिंह के बेटे सुशील ठाकुर (56) की हालत बिगड़ी तो घर में रहकर उपचार कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उनकी बेटी हरियाणा के रेवाड़ी ले गई थीं। जहां 11 मई को उनकी मौत हो गई। एक महीने में तीन मौतों से परिवार बुरी तरह टूट गया है।
विज्ञापन

पति-पत्नी की गई जान, मामा कर रहे भांजी का लालन-पालन
हयातनगर निवासी राजेश गुप्ता की पत्नी मधु गुप्ता (56) की 14 अप्रैल को संक्रमण से जूझते हुए मौत हो गई। अगले दिन 15 अप्रैल को कोेरोना संक्रमित राजेश गुप्ता ने भी दम तोड़ दिया। माता-पिता की मौत से प्रियांशी गुप्ता अनाथ हो गई। मामा साहू दिनेश चंद्र गुप्ता ने भांजी के लालन-पालन की जिम्मेदारी उठाई है। प्रियांशी गुप्ता अब अपने मामा के साथ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिन में तीन मौतों से परिवार का पहुंचा गहरा सदमा
मोहल्ला ठेर निवासी चौधरी अमर सिंह की मां सवित्री देवी (95) की हृदय गति थमने से 20 अप्रैल को मौत हुई थी। अगले दिन 21 अप्रैल को चौधरी अमर सिंह (74) की संक्रमण से जूझते हुए दम तोड़ दिया था। दो दिन में दो मौतों से परिवार सदमे में आ गया। इस सदमे से परिवार निकला नहीं था कि 28 अप्रैल को अमर सिंह की पत्नी पुष्पलता (69) की मौत हो गई। आठ दिन में तीन मौतों से परिवार गहरे सदमे में हैं।

एक ही दिन में संक्रमण से जूझते हुए दंपती ने तोड़ा दम
हल्लू सराय निवासी राजीव कुमार (52) की 24 अप्रैल को संक्रमण से जूझते हुए मौत हो गई। इसकी जानकारी पत्नी निशा सिंह (48) को हुई तो दो घंटे बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। दंपती संक्रमण से जूझ रहा था। दोनों का इलाज चल रहा था। परिवार में मृतक दंपती का बेटा अंश प्रताप सिंह और बेटी अपूर्वी सिंह हैं। इन बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी ताऊ प्रदीप कुमार उठा रहे हैं। माता-पिता का साया उठने से पूरा परिवार बिखर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed