फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Consumption of cough, cold medicines and syrups increased at Jan Aushadhi centres.

Sambhal News: जन औषधि केंद्रों पर बढ़ी खांसी, जुकाम की दवा और सिरप की खपत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Consumption of cough, cold medicines and syrups increased at Jan Aushadhi centres.
संभल। सर्दी के मौसम में लोगों को खांसी और जुकाम जकड़ रहा है। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों पर इन बीमारियों की दवा और सिरप की खपत बढ़ गई है। जिला अस्पताल में संचालित केंद्र पर करीब एक महीने तक के लिए दवा एवं सिरप के स्टॉक की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सर्दी में लापरवाही की वजह से लोगों को बीमारी चपेट में ले रही हैं। खांसी, जुकाम, नजला और सांस लेने में परेशानी की शिकायत हो रही है। लोग जिला अस्पताल में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से भी दवा खरीद रहे हैं। बड़ों के लिए सिट्राजिन, लेवोसालबूटामॉल, एंटी कोल्ड दवा की व्यवस्था है तो बच्चों के लिए सिरप उपलब्ध है।
विज्ञापन

बात इस समय खपत की करें तो हर एक दिन 30 से 40 सिरप बिक रहे हैं जबकि दवाओं के 10-10 पत्तों की बिक्री हो रही है। एक महीने में करीब 700 सिरप बिकने का आंकड़ा सामने आ रहा है और दवाओं के करीब 200-200 पत्तों की बिक्री हो रही है। पहले की तुलना में अब इनकी खपत दोगुनी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट जौहर अब्बास का कहना है कि इस समय खांसी, जुकाम, नजला आदि बीमारी की दवा और सिरप की खपत बढ़ी है। केंद्र पर इनका स्टॉक भरपूर है। अगर एक महीने तक मरीजों को दवा एवं सिरप के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं शंकर कॉलेज चौराहे पर स्थित जन औषधि केंद्र के संचालक सुधीर कुमार ने भी दवा और सिरप की खपत बढ़ने की बात कही। उन्होंने बताया कि करीब 20 दिनों का स्टॉक उपलब्ध है।

00000000
शहर में छह जन औषधि केंद्र संचालित
संभल। शहर में छह स्थानों पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित हैं। इनमें जिला अस्पताल, शंकर कॉलेज चौराहा, रायसत्ती, हल्लू सराय, सरायतरीन आदि स्थानों पर केंद्रों पर मरीजों को दवा उपलब्ध कराई जा रही है। बताते चलें कि केंद्रों पर 30 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक सस्ती दवा मरीजों को बेची जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed