फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Construction of Ganga Expressway picks up speed, pillars and road ready

Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण ने पकड़ी तेजी, पिलर और सड़क तैयार

Mon, 13 May 2024 06:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 13 May 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Construction of Ganga Expressway picks up speed, pillars and road ready
चंदौसी (संभल)। मेरठ से प्रयाग को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य ने तेजी पकड़ ली है। जंक्शन, अंडर पिलर व लोहे के जाल बनाने के साथ ही बंजरपुरी में सड़क भी बनाई जा चुकी है। कार्यदायी संस्था तेजी के साथ मिट्टी का काम निपटाने में लगी है। ताकि बरसात के बाद में निर्माण कार्य में कोई व्यवधान न हो। गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ-बुलंदशहर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-334) के बिजौली गांव के पास से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 के प्रयागराज बाईपास पर जुडापुर दांदू गांव के पास मिलेगा। जिले में संभल तहसील क्षेत्र के गांव ततारपुर संदल से गंगा एक्सप्रेस वे प्रवेश कर रहा है और चंदौसी तहसील के गांव नगलिया कठेर से होते हुए बदायूं जिले में प्रवेश कर जाएगा। करीब 38 किलोमीटर की दूरी पर ततारपुर संदल समेत 17 गांव संभल तहसील के और नगलिया कठेर समेत 14 गांव चंदौसी तहसील के हैं। संभल बुलंदशहर मार्ग पर खिरनी के पास और चंदौसी बहजोई के बीच गांव अचलपुर के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर जंक्शन बनाए जाने हैं। जंक्शन के लिए बीच में पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। जंक्शन से गंगा एक्सप्रेस-वे पर उतार- चढ़ाव की व्यवस्था होगी। इसके लिए संपर्क मार्ग बनने लगे हैं। जंक्शन के आसपास ऊंचाई अधिक होने के कारण क्रश बैरियर (सीमेंट के डिवाइडर, जो आपस में छोटे छोटे खांचों में फंस जाते हैं) की दीवार तैयार हो गई है। उसमें मिट्टी का भरान कराकर हाथों हाथ रोलर किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था मिट्टी का कार्य तेजी के साथ कर रही है। ताकि बरसात में उसे काम करने में व्यवधान न हो।
विज्ञापन


अंडर पास के लिए पिलर के ऊपर बनाया जा रहा सरियों का जाल
गंगा एक्सप्रेस-वे की चौड़ाई 121 मीटर हैं। संभल जनपद में छह अंडर पास बनाए जा रहे हैं। इनमें हिसामपुर के नजदीक खिरनी के पास अंडरपास, संभल-बहजोई मार्ग पर किसौली में अंडरपास बनाने के लिए पिलर बनाए जा चुके हैं। कुछ स्थानों पर अंडरपास के ऊपर सड़क बनाने के लिए सरियों का जाल बनाया जा चुका है।
विज्ञापन

-------

--------
करीब तीन किलोमीटर बन चुकी सड़क
गंगा एक्सप्रेस-वे पर पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव बंजरपुरी से गांव बल्लभपुर तक करीब तीन किलोमीटर हिस्से में सड़क बनाई जा चुकी है। यह सड़क दो हिस्सों में बनी है। एक स्थान पर अभी अंडरपास को लेकर कुछ गतिरोध चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
इन गांवों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेस-वे


संभल तहसील के गांव ततारपुर संदल, निबौरा, खिरनी मुजाहिद्दीनपुर, बसला, लहरशीश, बंजरपुरी, सुजातपुर, कसेरुआ, भटौला, अझरा, ईसापुर सुनवारी, बहादुरपुर उर्फ सराय, रसूलपुर धतरा, करीमपुर, चिरौली भगवंतपुर गांव से होकर एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। चंदौसी तहसील में गंगा एक्सप्रेस वे बल्लमपुर, किरारी, अतरासी, मिर्जापुर अख्तारा, धर्मपुर निकट ढाढोल, राजपुर, बिसारू, लहरावन, अचलपुर, मझोला, रायपुर, फत्तेहपुर समशोई, नगलिया कठेर गांव से होकर गुजरेगा।

----------

गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण तेजी के साथ चल रहा है। उम्मीद है कि दिसंबर 2024 तक यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। जगह-जगह पिलर तैयार हैं और मिट्टी का कार्य तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था को भी निर्देशित किया गया है, वह काम में ढिलाई न बरतें। -मनीष बंसल, डीएम संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed