{"_id":"626ae447ec1e3c60ab0074f5","slug":"construction-of-92-toilets-has-not-started-in-anganwadi-centers-of-the-district-13-are-incomplete-sambhal-news-mbd4263087137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में 92 शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ शुरू, 13 में अधूरे पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में 92 शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ शुरू, 13 में अधूरे पड़े
विज्ञापन
जिले के सात ब्लॉक क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में 13 महीने के बाद भी 92 शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है, जबकि 13 शौचालय अधूरे पड़े हैं। हालांकि इसके लिए पूर्व प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव को भुगतान किया जा चुका है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से शौचालय निर्माण कराने के लिए कई बार शिकायत भी की। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जिले में 127 आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण कराया जाना है। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग के द्वारा 30 मार्च 2021 को 15.24 लाख रुपये कोषागार विभाग से आवंटित कर दिए गए थे। लेकिन अभी तक कार्यदायी संस्थों ने निर्माण नहीं कराया। मुख्य विकास अधिकारी का दावा है कि 27 सितंबर 2021 तक 22 शौचालयों का निर्माण कार्य कराया गया है। वहीं 13 महीने बीतने के बाद भी 92 आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण नहीं कराया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी से शौचालय निर्माण नहीं कराने की शिकायत की। इसके बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।
विज्ञापन
इन ग्राम पंचायतों में नहीं हुआ शौचालयों का निर्माण
संभल। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र की 41 ग्राम पंचायतों में 2021 में शौचालयों का निर्माण कार्य नहीं कराया गया। इसमें गांव सिकंदरपुर सराय में तीन, हसनपुर मुंजब्ता में दो, ऐंचौली में दो, हैबतपुर में दो, कमालपुर खानपुरा में दो, रुदायन, दतावली, अल्लीपुर बुजुर्ग, गोविंदपुर, भमोरी पट्टी, विक्रमपुर ताहरपुर, थरैसा जयसिंह, सैंजना, बंजरपुरी, बसला की मढ़ैया, महोरा लखूपुरा, शेरपुर, हिंडौली, मल्लाह मुस्तफाबाद, नगला खोकर, अफजलपुर, प्रहलादपुर, भवानीपुर, सिहावली, सांरगपुर, गंगनेटा, सौधन मोहम्मदपुर, कैली पतरासी, गौहत, बसला, खिरनी, चंदायन, अजीमाबाद, अझरा, सहेरिया अबदालनगर शामिल हैं।
किस ब्लॉक में कितने बनने हैं शौचालय
संभल। जिले के ब्लॉक पवांसा में 38, ब्लॉक संभल में 43, ब्लॉक असमोली में 12, ब्लॉक रजपुरा में एक, जुनावई में पांच और गुन्नौर में चार शौचालय बनने थे, इनमें 22 शौचालय बनाए गए हैं।
जिले में सात ब्लॉक क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र पर 127 शौचालय का निर्माण कार्य होना था। इसके लिए धनराशि विभाग के द्वारा 30 मार्च 2021 को दे दी गई थी। अभी केवल 22 शौचालय का निर्माण हुआ है। 13 शौचालय अधूरे पड़े हैं और 92 शौचालय का निर्माण ही शुरू नहीं किया गया है। इसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की गई है। - धर्मेंद्र कुमार मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी, संभल